फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पीएम मोदी के आह्वान पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपने काफिले में की कटौती, केवल सुरक्षा कर्मियों की एक गाड़ी रहेगी साथ

मेरठ। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने काफिले को सीमित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अब वह केवल सुरक्षा कर्मियों की एक गाड़ी के साथ ही यात्रा करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सादगी अपनाने के साथ-साथ अनावश्यक खर्च और संसाधनों के उपयोग को कम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है, ताकि आम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। संगीत सोम ने कहा कि जनसेवा ही उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए बड़े काफिले की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी सादगी अपनाने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशहित में प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए संसाधनों के संरक्षण की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें