फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राष्ट्रीय लोकदल का हुआ सामाजिक न्याय सम्मेलन और सक्रिय सदस्यता अभियान

मेरठ। लावड़ के महल गांव स्थित एक मंडप में राष्ट्रीय लोकदल का सामाजिक न्याय सम्मेलन और सक्रिय सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। दलित व मुस्लिम समाज के कई लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ रहे। उन्होंने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर ध्यान देने के साथ भविष्य में होने वाले पंचायत चुनाव पर मेहनत करने पर जोर दिया। संगीता दोहरे ने कहा कि रालोद जिले में सभी जिला पंचायतों वार्डों में अपने प्रत्याशी मजबूती के साथ लड़ाने का काम करेगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से प्रदेश में लड़ने का कार्य करेगा। आतिर रिजवी ने कहा कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव के लिए पार्टी जल्दी ही अपनी कमेटी घोषित करेगी, जो जनपद में सभी वार्डों पर प्रत्याशी का चयन करने का काम करेगी। भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह द्वारा जाट, मुस्लिम, दलित का गठबंधन बनाया था। उन्हीं की तर्ज पर चौधरी जयंत सिंह चल रहें हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष और संचालन जिला महासचिव शबाब आलम ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता संजय पनवाड़ी, प्रतीक जैन, डॉ. इकबाल मलिक, आशीष, अक्षय, इरशाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें