फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भूनी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों का पुलिस ने किया सत्यापन

मेरठ। सरूरपुर के मेरठ-करनाल हाइवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों का पुलिस ने सत्यापन किया है। पुलिस ने कंपनी के सभी कर्मचारियों को आधार कार्ड लेकर उनके स्थानीय थाने से भी जानकारी जुटाई जा रहा है। किसी भी अपराधिक घटना में शामिल कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि बीते 17 अगस्त को गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट के बाद से भूनी टोल प्लाजा सुर्खियों में बना हुआ है। कपिल के साथ मारपीट के बाद अगले दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल पर धरना प्रर्दशन करते हुए तोड़फोड़ की थी। जबकि मामले में पुलिस ने जवान के साथ मारपीट करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। ग्रामीणों दिए धरने के दौरान सरधना पूर्व विधायक संगीत सोम व भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने भी मौके पर पहुंचकर धरने को अपना सर्मथन दिया था। जबकि सेना के जवान के साथ मारपीट के मामले में एनएचएआई ने मैमर्स धर्म सिंह कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठेका निरस्त करते हुए बीस लाख का जुर्माना व 3.70 करोड की धरोहर राशि जब्त की थी। साथ ही ग्रामीणों ने मांग की थी कि भूनी टोल पर किसी स्थानीय कर्मचारी को नहीं रखने पर सहमति पर धरना समाप्त हुआ था। ग्रामीणों ने मांग की थी कि टोल कंपनी पर कोई भी कर्मचारी अपराधी नहीं होने चाहिए। जिसे लेकर सोमवार को थाना पुलिस ने टोल संचालन की नई कंपनी सूर्या इंटरनेशलन के सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि कंपनी पर तैनात कर्मचारियों की स्थानीय थानों से रिपोर्ट मांगी गई है। जो कर्मचारी अपराधिक मामले में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ एनएचएआई को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। फिलहाल टोल पर कोई भी स्थानीय कर्मचारी तैनात नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें