मेरठ। श्री दुर्गा मंदिर परिसर में लगे झूलों को मंगलवार रात पुलिस ने अचानक बंद करा दिए। कार्रवाई के बाद झूला संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया। देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झूलों का संचालन रुकवा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से बच्चों और परिवारों में मायूसी देखने को मिली। वहीं स्थानीय लोगों में झूले बंद कराने को लेकर चर्चा बनी रही। माना जा रहा है कि नियमों और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है।