मेरठ में राष्ट्रीय सीनियर एवं सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दिनों में होना है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की टीम के चयन के लिए चौधरी चरण सिंह विवि में दो दिवसीय ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 200 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें से पहले दिन सभी राउंड में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 15 से 20 दिसंबर तक जमशेदपुर में होगी। वहीं राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 3 से 10 जनवरी तक जयपुर में होगी। बुधवार को विवि के खेल मैदान में सीनियर वर्ग के ट्रायल हुए थे। ब्रहस्पतिवार को सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए।