फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बदहाल रास्ते और गंदगी को लेकर मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

मेरठ। बुधवार को मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित सुपरटेक के सामने फैली गंदगी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि इंडस्ट्री क्षेत्र होने के बावजूद यहां पर जगह जगह कूड़े का ढेर, टूटी फूटी सड़कें और बदहाल रास्ते पर चलना दुश्वार हो गया है। सैकड़ो परिवार के लोग आये दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। अधिकारी सब जानकर अनजान बने हुए हैं। इसको लेकर लोगों में काफी रोष देखा गया। इस दौरान अध्यक्ष अनिल पुंडीर, महामंत्री विक्रांत गोयल, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह, विकास जैन्, दिनेश जैन, संजय, विकास, सुभाष पंचाल आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें