मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। ग्राउंड ज़ीरों पर कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल कर दिये गये हैं, जिनकी संख्या मेरठ जिले में 14 सौ हैं, जिनमें आईपी बेस्ड कैमरे भी शामिल हैं। जबकि दस कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जो प्रमुख थानों और अधिकारियों के यहां बनकर तैयार हुए हैं। इसके अलावा आसमान से 23 ड्रोन भी कांवड़ यात्रा पर निगरानी रखेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि साइबर सेल को भी एक्टिव किया गया है और शरारती तत्वों पर भी पैनी नज़र रखी जाएगी।