फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर हादसे में घायल हुए युवक और महिला को मंत्री ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

मेरठ के दौराला में सिवाया टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक और एक महिला को मुजफ्फरनगर विधायक व मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को दिल्ली से मुजफ्फरनगर जाते समय जब मंत्री का काफिला सिवाया टोल प्लाजा से गुजरा, तो उन्होंने हाईवे पर दोनों को घायल अवस्था में देखा। उन्होंने तुरंत काफिला रुकवाया और घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। मंत्री ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मंगलवार को घायलों की मदद करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लोगों ने सराहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें