सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट एंड रोड निवासी राधेश्याम सोनकर के इकलौते बेटे केशव (26) की बृहस्पतिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। राधेश्याम ने अपने दामाद अंश और उसके दोस्त आयुष बंसल के खिलाफ बेटे की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में लगी है।