परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव के जंगल में एक युवक का गोली लगा शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और एसपी देहात ने मामले की जांच की। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई। बताया कि युवक शनिवार शाम को किसी के बुलाने पर घर से निकला था, जिसके बाद रविवार सुबह जंगल में उसका शव मिला।