मेरठ गुरुवार को पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शाम को मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंज उठा। इस अवसर पर मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।