विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ द्वारा महावीर जयंती भवन में रविवार को पूजन प्रशाल शिविर का आयोजन किया गया। 80 से अधिक बालक व बालिकाओं की उपस्थिति रही। बालक व बालिकाओं ने प्रतिमा की अभिषेक विधि के विषय में जाना। सौरभ सर्राफ व गौरव जैन ने बच्चों को बताया कि अभिषेक दो प्रकार का होता है।