फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बंद पड़ी लेदर फैक्टरी को दोबारा खुलवाने की मांग, कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे

मेरठ के रोहटा रोड स्थित ग्राम डूंगर में लेदर फैक्ट्री को सील किए जाने के बाद कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। बताया गया कि 13 अप्रैल को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल Tribunal (एनजीटी) ने प्रदूषण के मामले में फैक्ट्री को सील कर दिया था, जिसके बाद सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगारी की स्थिति में आ गए हैं। फैक्ट्री को दोबारा संचालित कराने की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा नेता बलराज डूंगर के नेतृत्व में कई कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया और फैक्ट्री को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री बंद होने से उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है। इस दौरान अमन, वीरपाल, अजय, अर्जुन, योगेश, सोमवीर, राजेश, क्रांति और अंकुर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें