मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में धरने पर बैठी महिलाओं को आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने बातचीत के लिए बुलाया। अधिकारियों ने महिलाओं से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की बात कही। इस दौरान एडीएम सिटी बृजेश सिंह और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने भी महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। महिलाओं का कहना है कि उन्हें अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आगे की स्थिति को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है।