मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।निर्माणाधीन मकान की स्टीरिंग खोलते समय मकान का छज्जा गिर गया। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वही एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मजदूर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।