मेरठ में कारगिल विजय दिवस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से गंगानगर स्थित वाइटल ब्लड बैंक में निशुल्क रक्तदान शिविर लगाया गया। दोपहर 12 बजे तक 35 यूनिट रक्तदान हो चुका था। शिविर में विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ता पहुंचे और रक्तदाताओं की जांच भी की गई।