फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तिरंगे के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, हस्तिनापुर में बनी ‘वंदे मातरम् वाटिका’

हस्तिनापुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन रेंज कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘वंदे मातरम् वाटिका’ की स्थापना की गई। वनकर्मियों ने निकाला तिरंगा मार्च शासन के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा मार्च निकाला। मार्च के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया गया। वनकर्मियों ने लोगों से राष्ट्रध्वज का सम्मान बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। उत्कृष्ट कार्य के लिए वनकर्मी सम्मानित समारोह में वन विभाग में उत्कृष्ट, समर्पित और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डीएफओ वंदना फोगाट ने वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय, वन दरोगा ऋषभ सिंह और वन रक्षक अतुल स्वामी को सम्मानित किया। प्रभागीय निदेशक कार्यालय की ओर से भी तीनों को उनके सराहनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित वनकर्मियों ने भविष्य में भी पूरी निष्ठा से वन, पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा का लिया संकल्प कार्यक्रम के समापन पर वनकर्मियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया। डीएफओ वंदना फोगाट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता और अखंडता के साथ प्राकृतिक संपदा की रक्षा के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें