मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव के युवक सद्दाम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी औरंगज़ेब और आफाक को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त तमंचे भी बरामद हुए हैं। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जब पुलिस आरोपियों को गाड़ी से थाने ले जा रही थी, तब एक आरोपी औरंगज़ेब ने गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसके हाथ में चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें फायरिंग की घटना 31 अगस्त की रात की है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।