मवाना-किशनपुर बिराना रोड पर ट्रक ने बिजली के चार खंभों को जोरदार टक्कर मार दी। तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान शिप्रा पुत्री सोनवीर, सरगम पुत्र सोनवीर और दीपा वाइफ ऑफ सरगम निवासी ग्राम जंधेडी के रूप में हुई है। शिप्रा और सरगम को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दीपा मामूली रूप से घायल हुई हैं। सभी घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।