फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

मेरठ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर शाहिद पहलवान ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा को समाज में नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा को मूलभूत अधिकार मानते हुए हमेशा उसके उत्थान के लिए काम करती रही है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व और शिक्षक दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिया कि वे समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें