शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सोमवार को पांच व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। विभिन्न राजनीतिक संगठनों से पहुंचे लोगों का व्यापारियों ने विरोध भी किया। स्पष्ट कहा कि ये सियासी मंच नहीं है, व्यापारियों की पीड़ा है। ऐसे में इस मामले पर राजनीति न करें। सपा के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, मुखिया गुर्जर, निरंजन सिंह आदि भी व्यापारियों के बीच धरने पर पहुंचे लेकिन व्यापारियों ने विरोध कर दिया। इस पर मुखिया गुर्जर ने कहा कि यह मामला राजनीति से ही सुलझेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि है कोई जो मुझे यहां से उठा सके, इस पर सब चुप हो गए। कुछ देर बैठने के बाद धरना स्थल से चले गए।