मेरठ में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। संगठन का कहना है कि महंगाई से आम जनता के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।