टीपी नगर थाना क्षेत्र में पांच अक्तूबर को कार सवार तीन बदमाशों ने ठेके के सेल्समैन धर्म सिंह निवासी जयपुर से 22700 रुपये लूट लिए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पकड़े गए बदमाश विकास त्यागी, दिवाकर और विक्रांत निवासी परतापुर हैं।