मेरठ के परतापुर क्षेत्र के बराल गांव में चोर शिव मंदिर से दानपात्र उखाड़कर ले गए। करीब 20 हजार रुपये निकालने के बाद चोर दानपात्र को वापस मंदिर में रख गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।