फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शनिवार को टीजीटी परीक्षा, 28 केंद्रों पर हुआ आयोजन, मम्मी गई एग्जाम देने, बच्चों को पिता ने संभाला

मेरठ में शनिवार को टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) भर्ती परीक्षा का आयोजन जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हो रही है। सुबह की पाली समाप्त होने के बाद कनोहर लाल महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी बाहर निकलते नजर आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर कहीं संतोष तो कहीं चिंता दिखाई दी। कनोहर लाल महिला महाविद्यालय के बाहर परीक्षा के दौरान एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। परीक्षा देने आईं महिलाओं के साथ आए छोटे बच्चे और अभिभावक कई घंटे तक बाहर इंतजार करते नजर आए। कोई बच्चों को गोद में संभालता दिखा तो कोई उन्हें बहलाने की कोशिश करता रहा। लंबे इंतजार और ठंड के बीच बच्चों की परेशानी साफ दिखाई दी, लेकिन परीक्षा दे रहीं माताओं के हौसले बुलंद नजर आए। यह दृश्य न सिर्फ एक परीक्षा का, बल्कि संघर्ष और जिम्मेदारी का भी आईना बना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें