विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में शनिवार को उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की टीम ने जमकर अभ्यास किया। कर्नाटक की टीम में शामिल समित द्रविड़ ने बल्लेबाजी की। इसके अलावा टीम के सभी बल्लेबाजों ने पसीना बहाया। उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच मैच होना है, जिसे लेकर दोनों टीम अभ्यास कर रही हैं।