मेरठ में युवा कल्याण द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रदर्शनी इसको एनएस इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने कई प्रकार की प्रदर्शनी दिखाई। एनएस इंटर कॉलेज की प्राचार्य आभा शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास ने बच्चों की कार्यशैली को अच्छा कदम बताया। प्रदर्शनी में लकी कश्यप और ऋषभ ने बताया रीसाइक्लिंग पेपर के बारे में जानकारी दी। जैविक खाद शिवम कुमार सिंह और वैभव लोधी ने बताया कैसे कूड़े को गला कर जैविक खाद बनाया जाता हैं। इस मौके पर निर्णयक टीम मौजूद रही।