मेरठ के बीए छात्रा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को सिवाया टोल पर रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कराने की मांग की। इस दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उनसे वार्ता की और पीड़ित परिवार को सिवाया टोल के कंट्रोल रूम में बुलाकर मुलाकात कराने की संभावना पर चर्चा हुई।