मेरठ में काली पलटन मंदिर स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में शनिवार को श्री शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना की गई इस मौके पर शाकंभरी देवी अखंड ज्योति सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारीयों ने विशाल भंडारा भी कराया इससे पहले हवन पूजन में मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे जबकि दीप प्रज्वलित पूजन रवि शर्मा द्वारा किया गया. इस मौके पर नवीन कुमार, जयप्रकाश, अमर अग्रवाल, नितिन बंसल, महेश सिंगल, सुनील , मनोज आदि ने विशेष सहयोग किया.