फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अमर उजाला की ‘पुलिस की पाठशाला’ में एसपी सिटी ने दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स, छात्रों को किया जागरूक

मेरठ में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी विनय कुमार घोंसले ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स या अन्य महत्वपूर्ण डेटा किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेने के लिए विभिन्न तरीके अपनाते हैं, इसलिए इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों से किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न भी पूछे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें