मेरठ के शिवपुरम क्षेत्र में पिछले 9-10 दिनों से बिजली नहीं आने से परेशान निवासी अपनी समस्या लेकर वार्ड नंबर 11 स्थित माधवपुरम बिजलीघर पहुंचे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे करीब दो घंटे से अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।