भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनानगर स्थित प्राचीन जहारवीर मंदिर में सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात युवक ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह मंदिर की सेवा कर रहे महाराज ओमकार नाथ ने जब शिवलिंग टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना खेत मालिक बॉबी को दी। जानकारी मिलते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सदर देहात सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तत्काल नया शिवलिंग स्थापित कराने का कार्य शुरू कराया। वहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।