फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: संभल जाते शिवसेना के प्रदेश महासचिव नजरबंद, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस से झड़प

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 29 Nov 2024 12:06 PM IST

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा था कि 29 नवंबर को संभल जाकर हरिहर मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। बृहस्पतिवार देर रात धर्मेंद्र तोमर को मेरठ पुलिस ने नजरबंद कर दिया। थाना नौचंदी पुलिस और सीओ सिविल लाइन ने फूल बाग कालोनी स्थित निवास पर उन्हें नजरबंद कर दिया। शिव सैनिकों को इसका पता चला तो शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में धर्मेंद्र तोमर के निवास पर पहुंच गए तथा पुलिस प्रशासन से विरोध प्रकट किया। धर्मेंद्र तोमर व शिव सैनिकों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से शिवसेना की मुरादाबाद इकाई संभल में स्थित हरिहर मंदिर की मुक्ति के लिए आंदोलन चलाए हुए है। इसी कड़ी में मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के अन्य जनपदों से भी शिव सैनिक जलाभिषेक के लिए संभल कूच करने वाले थे, लेकिन सभी जनपदों में शिव सैनिकों को स्थानीय पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें