सकौती स्थित फार्म हाउस में रविवार को माता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सरधना विधायक संगीत सोम और विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी रहे। इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। संगीत सोम ने कहा कि भाजपा बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिसने भी अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सपा मुखिया ने राजू पाल की पत्नी को पार्टी से निकाल कर साबित कर दिया कि वह नारियों का कितना सम्मान करते हैं। इस बार सरधना में सपा तीसरे नंबर पर रह जाएगी।