मेरठ में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा की वैन हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही देर में पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। सूचना मिलते ही डीएम वीके सिंह और एसएसपी डॉ, विपिन ताड़ा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया गया कि वैन में तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक छात्रा की मौत हुई है जबकि पांच स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे में मृतक छात्रा के प्रति प्रशासन ने संवेदना प्रकट की है। स्थानीय लोगों ने भी स्कूल वैनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठाए हैं। कई बार पूर्व में भी स्कूल वाहनों की अनदेखी को लेकर शिकायतें दी जा चुकी हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।