भूनी टोल प्लाज़ा पर ग्रामीणों के साथ घटना पर बैठे पूर्व विधायक संगीत सोम ने एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा को जमकर लताड़ लगाई और पुलिसिंग का तरीका सिखाया। उन्होंने कहा की वह यहां धरने पर नहीं आए हैं, अगर धरने पर बैठ गए तो एक लाख लोग उनके साथ बैठ जाएंगे। उधर एसपी देहात ने ग्रामीणों को समझाने को कहा तो संगलत सोम ने कहा कि "आज मैं नहीं मनाऊंगा एसपी साहब, आज आप मनाओ"