ऑर्डर पर नामचीन कंपनियों का व्हाइट सीमेंट, पुट्टी और पेंट तैयार करने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने सोमवार को छापा मारा। मौके से जेके कंपनी के चार हजार खाली कट्टे और स्नो व्हाइट सीमेंट से भरे बोरे बरामद किए। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक सचिन जैन निवासी कमलानगर थाना टीपीनगर को हिरासत में ले लिया। कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कॉपीराइट का मामला दर्ज कर लिया।