सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों द्वारा मेरठ बंद किया गया। इसी के चलते सुबह बच्चा पार्क स्थित पेट्रोल पंप पूर्ण रूप से बंद रहा। इसके अलावा मेघदूत सिनेमा के पास बसंत पेट्रोल पंप पर भी मेरठ बंद के समर्थन में कर्मचारियों ने अपना कार्य बाधित रखा। वहीं वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।