फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सभी की गोद भरे, देश में रहे अमन-चैन... किन्नर शिवभक्तों ने मांगी सबके कल्याण की दुआ

कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति के साथ समाज के कल्याण की कामना भी देखने को मिल रही है। गौतमबुद्ध नगर के दादरी निवासी किन्नर प्रिया और सुनैना तथा दिल्ली के शाहदरा निवासी प्रियंका हरिद्वार से कांवड़ लेकर मेरठ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनकी कांवड़ यात्रा सिर्फ अपनी मनोकामना के लिए नहीं, बल्कि सभी के सुख और कल्याण के लिए है। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि हर परिवार में सुख-समृद्धि रहे और देश में अमन-चैन बना रहे। उन्होंने कहा कि किसी की गोद सूनी न रहे और सभी को संतान सुख मिले, यही उनकी सबसे बड़ी कामना है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान मिल रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिवभक्तों का पूरा ख्याल रख रही है। उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक यात्रा के दौरान उन्हें कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। किन्नर शिवभक्तों ने कहा कि उनके लिए कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और सभी के कल्याण की कामना का भी अवसर है। इसी भावना के साथ वे गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें