फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस का शिकंजा, रेंज में 37 मुकदमों में 53 लोग गिरफ्तार, करोड़ों के अवैध पटाखें बरामद

मेरठ में दिवाली आते ही अवैध पटाखों का गोरखधंधा भी शुरू हो जाता है, जिसको रोकने के लिए पुलिस भी सख्त है। अवैध पटाखों का भंडारण करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि पूरे रेंज में पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के संबंध में 37 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही करोड़ों के पटाखें और अवैध सामग्री बरामद की गई है। इनमें से सबसे ज़्यादा मेरठ में 15 मुकदमे दर्ज हुए, जिसमें 25 लोग गिरफ्तार किए गए। वहीं डीआईजी रेंज ने किसी भी समस्या पर डायल 112 पर कॉल करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें