फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: यूजीसी कानून वापस नहीं लेने तक भाजपा को वोट न देने की शपथ ली

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी गुट) के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी कानून के विरोध में सोमवार को सरधना के गांव सलावा में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने किया। राजीव राणा ने कहा कि यूजीसी कानून सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है। जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि यूजीसी कानून वापस होने तक वे केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते रहेंगे। जब तक ये काला कानून वापस नहीं होता, तब तक मोदी सरकार, भाजपा को वोट नहीं देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें