हस्तिनापुर राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को ऑर्गेनिक खेती के विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. विनीता राठी, मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. भारत भूषण त्यागी, विशिष्ट अतिथि प्रो. आलोक देशवाल (पूर्व वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र इंदौर) एवं प्रो. जितेंद्र कुमार आर्य (नोडल ऑफिसर, नेचुरल फार्मिंग, कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर) द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर वक्ता प्रो. जितेंद्र कुमार आर्य ने ऑर्गेनिक फार्मिंग के बारे बताया। कहा कि जैविक खेती वरदान है।