मेरठ के थाना सदर बाजार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले शातिर बदमाश सिज्जू उर्फ शहजाद को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यह घटना कैंट स्टेशन के पास बने यार्ड में हुई।