फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अमर उजाला की थाना विजिट में ब्रह्मपुरी थाने पहुंचीं एनसीसी कैडेट्स, साइबर क्राइम से बचाव की मिली जानकारी

Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Apr 2026 12:29 PM IST

मेरठ में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से थाना विजिट कार्यक्रम के तहत ब्रह्मपुरी थाने में आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स थाना विजिट के लिए ब्रह्मपुरी थाने पहुंचीं। थाने में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों और उससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने के खतरे और सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कानून व्यवस्था और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें