फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अवैध असलहे से फायरिंग करने वाले लुटेरे को नौचंदी पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल, दो गिरफ्तार

डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Jul 2025 01:04 PM IST

मेरठ के नौचंदी थाना पुलिस की अवैध असलहे से फायरिंग करने वाले शातिर लुटेरे से मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी बदमाश वसीम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इसके साथ ही आरोपी सरताज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नौचंदी ग्राउंड में चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में आरोपी वसीम घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, खोखा कारतूस, ज़िंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें