फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बिना चर्चा के 30 सेकेंड में खत्म हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक, विपक्ष का वॉकआउट

मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक सोमवार को बिना किसी चर्चा के महज 30 सेकेंड में समाप्त कर दी गई। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद विरोध जताते रहे, लेकिन बैठक समाप्त करते हुए राष्ट्रगान शुरू करा दिया गया। बैठक में विकास कार्यों और बजट पर चर्चा न होने से नाराज विपक्ष के पार्षद फसल करीम और रिजवान अंसारी वॉकआउट कर गए। वहीं भाजपा पार्षद अनुज वशिष्ठ ने मंच पर मौजूद महापौर हरिकांत अहलूवालिया से कहा कि यदि इसी तरह बैठक करनी है तो पार्षदों को बुलाने का कोई औचित्य नहीं है। इस पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने जवाब देते हुए कहा कि बजट पहले ही कार्यकारिणी में सभी की सहमति से पारित हो चुका है, इसलिए इस पर चर्चा का कोई विषय नहीं बनता। बैठक में लगभग 50 पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह यादव बजट पढ़ने के लिए मंच पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बोलने का मौका दिए बिना ही बजट को पास घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें