मवाना स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप, अग्नि एवं रासायनिक आपदा से बचाव के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। सीएफओ सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को आपदा के दौरान बचाव की जानकारी देना और उनकी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है।