जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को बोर्ड बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने की। इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ अशोक कटारिया, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर मौजूद रहे। पंचायत सदस्यों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं को पंचायत अध्यक्ष के सामने रखा।