नमो भारत ट्रेन रविवार दोपहर दो बजे मेरठ साउथ से शुरू हो गई। पहले ही दिन काफी संख्या में लोग उमड़े। लोगों ने जमकर वीडियो बनाई और सेल्फी ली। रक्षाबंधन के मद्देनजर काफी संख्या में महिलाएं इसमें सवार हुईं। यात्रियों ने कहा कि यह कोई सौगात से कम नहीं है। बस में धूल भरा सफर होता था, गड्ढों से और परेशानी थी। कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी सफर करने पहुंचे और स्टाफ से बात की। यात्रियों से भी सफर को लेकर रुझान जाना।