फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अधिवक्ताओं का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की उठाई मांग

मेरठ में कचहरी परिसर में युवक से मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि उनकी ओर से दी गई शिकायत पर अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने निष्पक्ष कार्रवाई और अपनी शिकायत पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें